फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Long queue of 2500 farmers for 256 bags of urea

Bahraich News: 256 बोरी यूरिया के लिए ढाई हजार किसानों की लंबी कतार

Tue, 19 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 19 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Long queue of 2500 farmers for 256 bags of urea
खाद लेने के लिए लगी लाइन में छाता लेकर खड़ीं महिला किसान।   -संवाद
बाबागंज (बहराइच)। साधन सहकारी समिति बाबागंज में यूरिया के लिए सोमवार सुबह पांच बजे से किसानों की कतार लग ई। जब समिति का ताला खुला, तो पता चला कि मात्र 256 बोरी यूरिया ही मौजूद है, जबकि ढाई हजार किसान कतार में खड़े हैं। यूरिया की अगली खेप कब आएगी, इसकी जानकारी समिति के अधिकारियों को भी नहीं हैं।
विज्ञापन


रुपईडीहा क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। सोमवार को सुबह पांच बजे से ही किसान केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। दस बजे जब समिति का ताला खुला तो एक ही घंटे में यूरिया समाप्त हो गई। खाद की आस में लाइन लगाए खड़े किसान दिवाकर पांडेय, पूजा सिंह, छोटेलाल, देवीदयाल, सुनीता, रामानंद वर्मा व अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे दिन यूरिया के लिए खतौनी व आधार लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


किसान मंजू देवी, आशा व राजरानी का कहना है कि पांच दिन से वह यूरिया के लिए भटक रही हैं। किसान रामनरेश का कहना रहा कि प्रशासन केवल यूरिया उपलब्ध होने का दावा कर रहा है, लेकिन मौके की स्थिति अलग है। समिति के प्रभारी सचिव महेश सिंह ने बताया कि 256 बोरी यूरिया उपलब्ध थी, पांच सौ बोरी की डिमांड की गई है। मिलते ही वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीड़ देख सचिव खिसके, गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन
मिहींपुरवा। यूरिया की किल्लत ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे से ही कस्बे के बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में हजारों किसान जुट गए। मिहींपुरवा–कतर्नियाघाट हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। भीड़ का दबाव देख समिति के कर्मचारी मौके से खिसक गए। नाराज किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश करती रही, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई। उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा प्रकाश सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार, राजस्व टीम और पुलिस को मौके पर भेजा गया। सचिव अनुपस्थित पाए गए। किसानों को समझाकर बताया गया है कि यूरिया का वितरण मंगलवार को कराया जाएगा।




खतौनी में नाम नहीं, तो बैरंग लौटे किसान
मटेरा। असवा मोहम्मदपुर में बनी समिति पर सोमवार भोर चार बजे से ही किसान यूरिया के लिए लाइन में खड़े हो गए। लालपुर शिवपुर के समिति पर भी किसानों की भारी भीड़ रही। सचिव आधी-अधूरी खाद बांटकर समिति बंद करके खिसक गए। बरगदिहा निवासी इंदल कुमार ने बताया कि सुबह पांच बचे से लाइन में लगा था, अब समिति के सचिव ने बताया कि जिसके नाम खतौनी में दर्ज है उसी को खाद मिलेगी। यही हाल अन्य किसानों का रहा, खतौनी में नाम दर्ज न होने के चलते सभी की खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed