{"_id":"5f0c91b88ebc3e63cd623f1f","slug":"locusts-arrived-in-three-areas-panic-bahraich-news-lko5305931129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन क्षेत्रों में पहुंचा टिड्डियों का दल, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन क्षेत्रों में पहुंचा टिड्डियों का दल, दहशत
विज्ञापन
महसी तहसील क्षेत्र में एक बाग में पहुंचा टिड्डी दल।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में सोमवार को टिड्डी दल ने तीन क्षेत्रों से प्रवेश किया। इस दौरान टिड्डी दल के पीछे-पीछे कृषि विभाग के अधिकारी वाहन दौड़ाते रहे। साथ ही किसानों को जागरूक करते रहे। काफिले के साथ फायर ब्रिगेड का वाहन भी चलता रहा। किसानों ने ढोल, पीपा व थाली बजाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया। हालांकि टिड्डी दल से फसलों को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तीन दिनों से टिड्डी दल की आमद को लेकर किसान दहशत में हैं।
राजस्थान से चला टिड्डी दल जिले में तीन दिनों से किसानों के साथ अधिकारियों को परेशान किए हुए है। किसान फसलों की रखवाली के लिए खेतों में ही रात व दिन बिता रहे हैं। लेकिन जैसे ही लाखों की संख्या में टिड्डियों का दल आसमान में दिखता है, वैसे ही किसानों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। सोमवार को जिले में तीन क्षेत्रों से टिड्डी दल ने प्रवेश किया। सीतापुर जिले से होते हुए चहलारीघाट टिड्डी दल पहुंचा।
सूचना मिलते ही जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में पहुंचे और किसानों को जागरूक किया। किसानों ने ढोल व पीपा बजाते हुए टिड्डियों को भगाने की कोशिश की। किसान अभी इधर उबरे भी नहीं थे कि कैसरगंज क्षेत्र में टिड्डी दल पहुंच गया। आसमान पर उड़ रहे टिड्डी दल को देखकर किसान थाली लेकर खेतों में पहुंचे। थाली व पीपा बजाने के साथ धुआं किया, जिससे टिड्डियों का दल जमीन पर नहीं आ सका।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही जिला कृषि अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने किसानों को बचाव के टिप्स बताए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि टिड्डी दल हुजूरपूर होते हुए गोंडा की ओर रवाना हो गया। उधर, नानपारा तहसील के शिवपुर विकास खंड में टिड्डी दल पहुंचा। किसानों के शोर करने व धुएं के चलते टिड्डी नीचे नहीं उतर सकीं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लगातार तीन दिनों से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान खेतों के आसपास धुआं कर रहे हैं। साथ ही थाली व पीपा से आवाज करें, जिससे दल खेतों न बैठ सके।
टिड्डी दल के साथ कृषि अधिकारियों के वाहन दौड़ते रहे। वहीं तेज आवाज के लिए फायर ब्रिगेड का वाहन भी साथ-साथ चलता रहा। अधिकारियों की सजगता व किसानों की जागरूकता के चलते ही टिड्डी दल खेतों में फसलों पर नहीं बैठ सका। यह किसानों के साथ अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर रही।
टिड्डी दल से फसलों को नहीं हुआ नुकसान
जिले में टिड्डी दल ने पहले दिन सीतापुर की ओर से महसी तहसील क्षेत्र में प्रवेश किया था। दल शहर के साथ चिचड़ी होते हुए श्रावस्ती की ओर रुख कर गया था। रविवार को जरवल क्षेत्र में टिड्डीदल पहुंचा। सोमवार को भी काफी संख्या में उनकी आमद रही। लेकिन किसानों की जागरुकता के कारण फसलों को नुकसान नहीं हो सका।
डॉ. आरके सिंह उप कृषि निदेशक