फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lockdown shows ineffective, stripped strips

लॉकडाउन दिखा बेअसर, उड़ाई गईं धज्जियां

Sat, 22 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lockdown shows ineffective, stripped strips
बहराइच। जिले में लॉकडाउन का आदेश पहले दिन ही बेअसर दिखा। सड़क पर बेखौफ होकर लोग घूमते दिखे। आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए सामान की बिक्री ठेलों और खोमचों पर होती रही। गली-मोहल्लों में भी दुकानों से सामान की बिक्री की गई। इस दौरान चौक-चौराहों पर पुलिस भी मुस्तैद नहीं दिखी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रस्ताव के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए शहर में नौ दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। लॉकडाउन की घोषणा के पहले दिन शनिवार को ही आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। घंटाघर पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर ही आदेशों को दरकिनार कर ठेले पर सामानों की बिक्री हो रही थी। लोग सामान खरीदकर बेखौफ आ-जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी तरह से शहर के पानी टंकी तिराहे पर कई दुकानें लगी हुई थी, जिन पर भी सामान की बिक्री हो रही थी। सामने पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस कर्मी अंजान बने हुए थे। शहर के गांधी स्कूल, छावनी बाजार, छोटी बाजार आदि स्थानों पर भी यही आलम था। चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद भी नहीं दिख रही थी। लोग बाइकों से गुजर रहे थे, मगर इनको रोकने और पूछताछ करने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र को कराया गया सैनिटाइज
नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र की सड़कों और दुकानों को शनिवार को सैनिटाइज कराया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने टैंकर के माध्यम से सड़कों और सड़क किनारे की दुकानों को सैनिटाइज किया। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सड़कों के साथ ही मोहल्लों में भी सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed