फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Line to start Aadhaar from five in the morning

आधार बनवाने को सुबह पांच बजे से लग रही लाइन

Thu, 29 Aug 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Line to start Aadhaar from five in the morning
नानपारा में डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों की लगी लाइन। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर स्थित डाकघर में गुरुवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों की लंबी लाइन लग गई। ग्रामीण सुबह पांच बजे से ही लाइन में लग गए, लेकिन खराब नेटवर्क के कारण करीब 35 आधारकार्ड ही बन रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के नियम ने आधारकार्ड को अनिवार्य बना दिया है, लेकिन नानपारा क्षेत्र के 40 फीसदी लोगों का आधार अभी तक नहीं बना है। जिले में लोकवाणी केंद्रों को आधारकार्ड बनाने से मना कर दिया गया है। इसके साथ ही बैंकों में भी आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब आधार कार्ड डाकघर में ही बन रहे हैं। नानपारा में स्थित डाकघर में गुरुवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लाइन सुबह पांच बजे से ही लग गई, लेकिन खराब नेटवर्क से पूरे दिन में महज 30 से 35 लोगों के ही आधार कार्ड बन सके। तमाम ग्रामीण पूरे दिन लाइन में लगने के बाद मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने आए गुरगुट्टा गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लग रहे, लेकिन सर्वर की खराबी के कारण उनका आधार नहीं बन सका है। शांति देवी ने बताया कि दो दिन से आधार कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ पा रहा है। जुबलीगंज निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि आधार कार्ड में नाम दुुरुस्त करवाने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रोज मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

तहसील व नगर पालिका में की जा रही व्यवस्था
आधार कार्ड बनवानेे केे लिए ग्रामीणों को समस्याएं हो रही हैं। लंबी लाइन लग रही है। इसकी जानकारी हुई है। बैंकों से बात कर आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर नानपारा तहसील व नगर पालिका परिषद में आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जा रही है।
- डॉ. संतोष उपाध्याय, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed