फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Life imprisonment for a young man's killer

युवक के हत्यारे को आजीवन कारावास

Wed, 21 Aug 2019 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for a young man's killer
बहराइच। पत्नी का गौना कराने के अगले दिन ही युवक की हत्या में मामले में नानपारा निवासी एक अभियुक्त को बुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना के वक्त युवक की पत्नी के नाबालिग होने के चलते उसका मामला किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई के लिए भेजा गया है। जबकि घटना के दो अन्य अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी चंद्रप्रकाश मिश्र ने थाने पर तहरीर देकर कहा था कि उसके पुत्र मनोज कुमार मिश्र का विवाह नानपारा के ग्राम बंजरिया निवासी रामसागर की पुत्री रीता देवी के साथ जून 2014 में हुआ था। 22 अप्रैल 2015 को रीता विदा होकर घर आई थी। 23 अप्रैल की रात किसी ने फोन करके मनोज को बुलाया था। जिसके बाद मनोज वापस घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

तलाश करने पर 25 अप्रैल को ग्राम नदईडीह जंगल के पास मनोज की लाश मिली थी। मामले में नानपारा के ग्राम बंजरिया निवासी राममिलन शर्मा, मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी बृजेश कुमार मिश्र व मोतीपुर के ग्राम जरही निवासी श्यामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जबकि हत्या की साजिश में पत्नी रीता देवी को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीसी क्रिमिनल मुन्नूलाल मिश्र व मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान घटना में गवाहों के बयान व साक्ष्य के आधार पर मनोज कुमार मिश्र की हत्या के आरोप में बृजेश कुमार मिश्र को दोषसिद्ध करार दिया गया।

न्यायालय ने बृजेश को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये अर्थदंड और आयुध अधिनियम के तहत एक साल की सजा व एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि घटना के समय मनोज की पत्नी रीता देवी के नाबालिग होने के चलते उसका मामला किशोर न्याय बोर्ड को सुनवाई के लिए भेजा गया है। डीजीसी क्रिमिनल मुन्नूलाल मिश्र व मनोज सिंह ने बताया कि साक्ष्य के अभाव में राममिलन शर्मा व श्यामू को दोषमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed