फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   License of seven fertilizer vendors revoked, nine suspended

सात खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त, नौ निलंबित

Tue, 29 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
License of seven fertilizer vendors revoked, nine suspended
बहराइच। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने उपजिलाधिकारियों व कृषि विभाग के अधिकारियों को तहसीलवार उर्वरक व्यवसायियों व प्रतिष्ठानों की जांच एवं सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की जांच में उर्वरक व्यवसायी व बिक्री केंद्र प्रभारी किसानों को यूरिया की बिक्री पीओएस मशीन से अनियमित ढंग से खारिज करने के दोषी पाए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सात उर्वरक व्यवसायियों के लाइसेंस को निरस्त करने व नौ के निलंबन तथा सात विक्रेताओं को कठोर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि सलारगंज के खाद व्यवसायी रमेश सिंह, आसाम रोड स्थित रफीक अहमद, मैनहिया स्थित राम सहारे यादव, खुटेहना के मिठ्ठू लाल मौर्या, चौधरीपुरवा के मकरंदपुर की सपना सिंह, दौलतपुर के आत्माराम व अड़गोढ़वा के दुर्गा प्रसाद वर्मा के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इसी तरह लोधी चौराहा के शिवपाल, मरौचा के संतोष कुमार गुप्ता, खुटहेना के दिनेश सिंह, साईगांव चौराहे के राजेंद्र प्रसाद, लौकाही रोड दरोगापुरवा के जगदीश प्रसाद, मनिकापुर गंगवल के लक्ष्मन प्रसाद, किशुनपुर मीठा के बलराम वर्मा, मेटुकहा के वीरेंद्र कुमार व टिकोरा मोड़ के महेंद्र प्रताप सिंह के उर्वरक लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जरहीरोड मिहींपुरवा के उर्वरक विक्रेता भोला सिंह, इफ्को ई बाजार मुसेपट्टी के आलोक कुमार दुबे, तिगाई के गोपाल, दाहौरा के बृजेश पाल सिंह, छावनी बाजार के अतुल कुमार जैन, सिसईरोड गनेशपुर के पुत्तूलाल व आदिलपुर के आशीष कुमार गुप्ता को चेतावनी जारी की गयी है। साथ ही जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि उर्वरक बिक्री केंद्र से खाद की बिक्री शत-प्रतिशत पीओएस मशीन के माध्यम से किसान के आधार कार्ड व भूमि खतौनी के अनुसार निर्धारित दर पर की जाए। बिक्री केंद्र पर रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड, स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, कैशमेमो अपडेट रखा जाय। यदि किसी भी उर्वरक बिक्री केंद्र पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद की बिक्री किए जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित उर्वरक व्यवसायी के विरुद्ध उर्वरक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed