फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard threatens again in Tamolinpurva, makes dog its prey

Bahraich News: तमोलिनपुरवा में फिर आ धमका तेंदुआ, कुत्ते को बनाया निवाला

Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard threatens again in Tamolinpurva, makes dog its prey
सुजौली रेंज के रमपुरवा बनकटी में बाघ के हमले में वृद्ध की मौत के बाद जमा भीड़ व जांच करती पुलिस।
ग्रामीणों ने गांव के आसपास छह से अधिक तेंदुओं के होने का किया दावा
विज्ञापन


मिहींपुरवा/उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज में बालिका की माैत के बाद एक तेदुआ पकड़ा गया था। इसके बाद भी हमले नहीं थमे हैं। शनिवार की रात तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को निवाला बनाया। इसके बाद से गांव में फिर से दहशत बढ़ गई है। ग्रामीण गांव के आसपास छह से अधिक तेंदुओं के मौजूद होने का दावा कर रहे हैं।

ककरहा रेंज के तमोलिनपुरवा में बुधवार शाम खेत में साग तोड़ते समय शालिनी (8) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसमें बालिका की माैत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था, जिसमें शनिवार की सुबह लगभग सात बजे एक नर तेंदुआ कैद हुआ था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन शनिवार रात गांव के पास फिर तेंदुए ने दस्तक दी और एक पालतू कुत्ते को दबोच ले गया। इसके बाद से गांव में दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन से चार तेंदुए गांव के आसपास गन्ने के खेतों में देखे गए हैं। इससे कभी भी हमला होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को शाम के समय घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी न तो गश्ती हो रही है ओर न ही पिंजरा लगाया गया है। इससे पूरे गांव में आक्रोश है। ठोस कदम नहीं उठाया गया तो तेंदुआ यहां भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन




बाघ के हमले में दो वर्ष में सातवीं तो तीन माह में तीसरी मौत

मिहींपुरवा(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। पूर्व में हुई गणना में जहां कतर्नियाघाट में 59 बाघ थे तो वहीं एक बाघ को अभी हाल में यहां छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों से बाघ की गणना न होने से वन्यजीव प्रेमी बाघों की संख्या बढ़कर 80 के पार होने की संभावना जता रहे हैं। लेकिन बाघों की बढ़ती संख्या के साथ ही बाघ के हमले भी बीते कुछ दिनों में तेज हुए हैं। इससे जंगल से सटे गांंवों में दहशत का माहौल है।


हमले का आलम यह है कि मात्र तीन माह के भीतर ही बाघ तीन लोगों को अपना शिकार बना चुक हैं। जबकि दो सालों के भीतर सात लोगों की मौत बाघ के हमले में हुई है।



एक नजर

26 फरवरी 2023 को कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर निवासी छोटेलाल की मौत

11 अप्रैल 2023 को मोतीपुर वन रेंज के ग्राम हंसुलिया निवासी रत्ती देवी की मौत

9 जून 2023 को कतर्नियाघाट वन रेंज के आंबा निवासी महफूज की मौत

22 जून 2023 को ककरहा रेंज के उर्रा कल्लूपुरवा निवासी विनीता देवी की मौत

21 अक्तूबर 2024 को सुजौली वन रेंज के सुजौली त्रिलोकीगौढी निवासी रत्तीराम की मौत

4 जनवरी 2025 को कतर्नियाघाट वन रेंज के मंझरा बीट में लखीमपुर खीरी जिले के दुमेडा गांव निवासी परशुराम की मौत

18 जनवरी 2025 को सुजौली वन रेंज के रमपुरवा वनकटी निवासी शिवधर चौहान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed