फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard spotted roaming in the village; caught on CCTV camera.

Bahraich News: गांव में घूमता दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted roaming in the village; caught on CCTV camera.
मटेही में घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे में दिखा तेंदुआ। 
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में वन्यजीवों की आमद लगातार बनी हुई है। सुजौली के मटेही गांव में रविवार रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में चहलकदमी करता दिखा। उसकी गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान मलकीत सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ रात में गांव के खड़ंजे पर घर के सामने आराम से चलता दिखा। कुछ देर तक वह आबादी के बीच चहलकदमी करता रहा। इसके बाद खड़ंजे से होते हुए जंगल की ओर चला गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के लोगों को सजग किया गया है। वन कर्मियों की गश्त इलाके में बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed