फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard reaches Golhana village again

गोलहना गांव में फिर पहुंचा तेंदुआ

Tue, 05 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard reaches Golhana village again
बहराइच। मुर्तिहा रेंज के गोलहना गांव में मंगलवार तड़के फिर एक तेंदुआ पहुंच गया। उसने पाड़ा को निवाला बना लिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गोलहना गांव में बीते एक माह में चार तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा है। जबकि गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका को तेंदुआ निवाला भी बना चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार भोर जंगल से निकलकर तेंदुआ गांव में पहुंच गया। तेंदुए ने गांव निवासी उमाशंकर के अहाते में घुस गया। यहां से भैंस के बच्चे (पाड़ा) को उठा ले गया। सुबह अहाते में पाड़ा न देख उमाशंकर ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की। पगचिह्नों को देखते हुए सभी जंगल में गए। जहां पाड़ा की लाश मिली। इस पर गांव में तेंदुआ आने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी ने बताया कि तेंदुआ गांव में गया था। वनकर्मियों से जांच कराई गई है। ग्रामीण सतर्क रहें। मालूम हो कि अब तक गांव में चार तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इनमें एक को प्राणि उद्यान लखनऊ भेजा गया था। जबकि अन्य को ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed