फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard ran woman to farm

तेंदुए ने खेत गई महिला को दौड़ाया

Sat, 14 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard ran woman to farm
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र के सिरसियनपुरवा में तेंदुए के हमले के बाद जमा ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक लगातार बढ़ रही है। वन क्षेत्र के सिरसियन पुरवा में शनिवार को तेंदुए ने एक महिला को दौड़ा लिया। उसने एक बकरे को निवाला भी बना लिया। ग्रामीणों के लाठी-डंडा लेकर हांका लगाने के बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुए की दहशत को देखते हुए ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत सिरसियनपुरवा में लगभग एक सप्ताह से तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। शनिवार की दोपहर गांव निवासी छेदाना अपने मवेशियों की तलाश में गन्ने के खेत में गई थी। तभी खेत में तेंदुए ने महिला को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडा लेेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। काफी देर तक आहट न मिलने पर लोग खेतों में काम में जुट गए। इसी बीच तेंदुए ने चहलवा निवासी रामप्रताप के बकरे को दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को भगाने के प्रयास में लोग जुटे रहे। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद भी लगभग एक घंटे तक वह गन्ने के खेत में दहाड़ता रहा। इसके बाद तेंदुआ नहर की ओर झाड़ियों में चला गया। गांव निवासी तारावती, सुनीता, लज्जावती, राजेश, रामनाथ आदि ने वन विभाग से गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

वन कर्मियों ने शुरू की कांबिंग
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। तेंदुए के लगातार दो हमलों में युवकों के जख्मी होने के बाद अब वन विभाग की नींद टूटी है। उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत ने बताया कि वनकर्मियों की टीम लगातार गांवों में गश्त कर रही है। तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा है। जंगल की जगह अगर तेंदुए का मूवमेंट गांव की ओर पाया जाता है तो उसे पकड़ने के लिए विभाग द्वारा पिंजड़ा लगाया जाएगा। कांबिंग के दौरान वन दरोगा मयंक पांडेय, वन रक्षक कौशल किशोर, यमुना विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed