{"_id":"67f9850a6ad3a7080d04acca","slug":"leopard-injured-three-members-of-the-same-family-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128915-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने एक ही परिवार के तीन लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने एक ही परिवार के तीन लोगों को किया घायल
Sat, 12 Apr 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
सुजौली के गौड़ियाना में तेंदुए के हमले के बाद सोतिया नाले के पास वन विभाग द्वारा छिपे तेंदुए के
बिछिया (बहराइच)। खेत में काम कर रहे एक किसान पर शुक्रवार सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी पत्नी व भतीजे को भी तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनोंं को पहले पीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकोंं ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हमले के बाद तेंंदुए के सोतिया नाले में छिपा होने की बात कही जा रही है। मौके पर पिंजरा लगाकर भारी संख्या में वन व पुलिस टीम तेंदुए के रेस्क्यू में जुटी रही।
ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा गौड़ियाना निवासी चंद्रिका (40) शुक्रवार की सुबह घर के पास गन्ने के खेत में परिवार के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान खेत से अचानक निकले तेंदुए ने चंद्रिका पर हमला कर दिया। चंद्रिका चीख पड़े और तेंदुए से भिड़ गए। चंद्रिका को बचाने के लिए उनकी पत्नी गीता (36) दौड़ी तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। चंद्रिका व गीता को चीखता देख भतीजा धर्मेद्र (28) दोनों को बचाने दौड़ा तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। तीनोंं हांका लगाते हुए बचाव में तेंदुए से संघर्ष करते रहे।
लगभग 10 मिनट बाद तेंदुआ उन्हेंं छोड़ कर सोतिया नाले की ओर भाग गया। घायलोंं की सूचना पर पहुंचे परिजनोंं ने तीनोंं को आननफानन पीएचसी सुजौली पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया। हमले की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सोतिया नाले में दहाड़ रहा तेंदुआ, रेस्क्यू में जुटी टीमें
एक ही परिवार के तीन लोगोंं पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद तेंदुआ पास स्थित सोतिया नाले में चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ वहीं से दहाड़ लगा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर रेंंजर रोहित कुमार यादव, वन दरोगा राघवेंद्र गौतम, वन रक्षक मोहम्मद उमर आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देख कर सुजौली पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन पांच घंटे बीतने के बाद भी रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
तेंदुए ने तीन लोगोंं को घायल किया है। सभी का इलाज जारी है। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए कवायद लंबी चली। -रोहित यादव, रेंजर