फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard caught a girl playing in the courtyard

Bahraich News: आंगन में खेल रही बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ

Fri, 30 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 30 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught a girl playing in the courtyard
अनुष्का। (फाइल फोटो)
बिछिया। आंखों के सामने से ही मेरी चार साल की मासूम बच्ची को तेंदुआ दबोच ले गया और मैं कुछ नहीं कर सका... यह कहते हुए पिता मनोज बिलख पड़े। घटना निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव की है।
विज्ञापन


मनोज की बेटी अनुष्का (4) बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत से निकलकर आए तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। मनोज बेटी को बचाने के लिए ही थे कि तेंदुए ने बच्ची को मुंह में दबोचकर खेतों की ओर भागा। बेटी की चीख सुनकर परिजन भी शोर मचाते हुए पीछे दौड़े इस पर तेंदुआ बच्ची को घर से करीब 50 मीटर दूर छोड़कर नहर किनारे झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन


परिजन जब बच्ची के पास पहुंचे और उसे गोद में उठाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व ग्राम प्रधान मटेही अचल राणा, रमपुरवा प्रधान प्रतिनिधि विनोद, गजमित्र बड़े लाल, अशोक और गजमित्र संजय भी मौजूद रहे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और शाम के बाद बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।


डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि इलाके में तेंदुए की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।



----------
पीड़ित परिवार को दी सहायता
निशानगाड़ा वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने देर रात वन दरोगा इसरार अहमद व वाचर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता स्वरूप 10 हजार रुपये प्रदान किए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। चार टीमें निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed