फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks woman sleeping at home, referred

Bahraich News: घर में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, रेफर

Mon, 06 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 06 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks woman sleeping at home, referred
तेंदुए के हमले में घायल महिला।    -संवाद
मिहींपुरवा/बिछिया। सुजौली रेंज के ग्राम रमपुरवा बनकटी में शनिवार रात एक तेंदुए ने घर में सो रही महिला पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी मिहींपुरवा रेफर किया गया है।
विज्ञापन



रमपुरवा बनकटी गांव निवासी मायावती (45) अपने घर के बरामदे में शनिवार रात सो रही थीं। करीब एक बजे जंगल से निकला तेंदुआ दीवार फांद कर घर में घुसा और अचानक उन पर झपटकर सिर पर वार कर दिया। उनकी चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर दौड़े और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन



जख्मी महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया। वन विभाग की ओर से जख्मी मायावती के इलाज के लिए तत्काल दो हजार रुपये परिजनों को सहायता स्वरूप प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गजमित्र अशोक कुमार ने बताया कि कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुए की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। गांव के पास जंगल और नहर होने के कारण अंधेरे में तेंदुआ अक्सर गांव में घुस जाता है। ग्रामीणों ने अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को भी तेंदुए के हमले का कारण बताया।




रेंजर सुजौली रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई थी। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है और उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed