{"_id":"652cc7b5380c0600120c4500","slug":"leopard-attacks-two-sisters-one-seriously-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-4792-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने दो बहनों पर किया हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने दो बहनों पर किया हमला, एक गंभीर
Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रही मादा तेंदुए की दहशत बरकरार है। तेंदुए ने रविवार को दो सगी बहनों पर हमला कर दिया। दोनों खेत में धान की मड़ाई कर रही थीं। तेंदुए के हमले में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत डल्ला पुरवा के मजरा तेलियनपुरवा निवासी ममता (17) व अनीसा (14) रविवार को परिवार के लोगों के साथ धान की मड़ाई कर रही थी। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने अनीसा के सिर पर हमला किया, जिस पर ममता चीखते से तेंदुए से भिड़ गई। बेटियों की चीख सुन खेत में काम कर रहे अन्य परिजन भी शोर मचाते हुए दौड़े।
इस पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गई। परिजन दोनों बहनों को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर लेकर पहुंचे। जहां मामूली जख्म पर ममता को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल अनीसा का इलाज जारी है।
विज्ञापन
एक किशोरी व बालक को मौत के घाट उतार चुकी है तेंदुआ
रविवार को दो किशोरियों को हमला कर घायल करने वाली मादा तेंदुआ इससे पूर्व बीते मंगलवार को चौकसाहार के मजरा उपरहिनपुरवा निवासी बालक रोहित व चौकसाहार के मजरा झुंडी निवासी किशोरी रामबेटी पर हमला कर मौत के घाट उतार चुकी है। जिसके बाद से वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही है, लेकिन तेंदुआ उनके हाथ नहीं लग रही।
जयमाला व चंपाकली आज से तेंदुए की करेंगी तलाश
तेंदुए की तलाश में बीते 10 दिनों से वन महकमे के अधिकारी कांबिंग कर रहे हैं। 20 टैपिंग कैमरे, पांच पिंजरे, जाल व ड्रोन भी लगाया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की हथिनी जयमाला व चंपाकली को भी बुलाया गया है, जो आज पहुंच जाएंगी। उनकी मदद से तेंदुए की तलाश की जाएगी।
वन प्रभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। सोमवार से जयमाला व चंपाकली की मदद से तेंदुए की तलाश की जाएगी। जल्द तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
- संजय शर्मा, डीएफओ