फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks a farmer who was cutting coriander in the field

Bahraich News: खेत में धनिया काट रहे किसान पर तेंदुए का हमला

Wed, 26 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 26 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks a farmer who was cutting coriander in the field
कतर्नियाघाट वन रेंज में तेंदुए के हमले में घायल किसान।
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार की सुबह खेत में धनिया काट रहे किसान पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान किसान शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। किसान के संघर्ष व शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती करवाया गया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ककरहा वन रेंज के ग्राम पंचायत बेझा निवासी किसान जगदीश (50) बुधवार सुबह लगभग 8 बजे अपने खेत में धनिया काट रहे थे। इस दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से जगदीश चीख पड़े और शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गए। जगदीश की चीख सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान हांका लगाते हुए बचाव के लिए दौड़े। इसके बाद किसान जगदीश को छोड़ कर जंगल में भाग गया। परिजनों ने वन विभाग को सूचना देते हुए जगदीश को घायलावस्था में सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी ककरहा धर्मेन्द्र कनौजिया ने बताया कि बेझा निवासी जगदीश पर तेंदुए ने हमला किया है। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। मौके पर वन विभाग की टीम को भेजने के साथ ही ग्रामीणों को सजग रहने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed