फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacked villagers going to farm

खेत जा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

Sat, 13 Jun 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked villagers going to farm
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज में तेंदुए का हमला जारी है। शनिवार को सुबह सुजौली क्षेत्र के गोड़ियाना गांव निवासी एक ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए खेत जा रहा था। तभी रास्ते में झाड़ियों से निकले तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल ग्रामीण को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने गश्त तेज कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले बढ़ गये हैं।
विज्ञापन

सुजौली रेंज के गोड़ियाना गांव निवासी गोवर्द्धन (45) पुत्र केशव सुबह सात बजे नित्यक्रिया के लिए खेत को जा रहा था। तभी रास्ते में झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने गोवर्द्धन पर हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर परिवारीजनों के साथ अन्य लोग पहुंचे और हांका लगाते हुए तेंदुए को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया। तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन दरोगा अंगद राय, डब्ल्यूडब्लयूएफ के फील्ड सहायक मंसूर अली मौके पर पहुंचे।

वन दरोगा ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वन दरोगा ने बताया कि गांव में वनकर्मी निरंतर गश्त कर रहे हैं। पुन: तेंदुए की आमद होने पर पिंजड़ा लगाया जाएगा। उधर, निरंतर तेंदुए के हमले से गामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed