{"_id":"6702d45b6414a2bd2504c6d6","slug":"leopard-attacked-two-children-who-went-to-the-field-referred-to-chc-bahraich-news-c-98-1-slko1013-121029-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खेत गए दो बालकों पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खेत गए दो बालकों पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी रेफर
Sun, 06 Oct 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked two children who went to the field, referred to CHC
कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज की घटना
मदरसा से खेत जा रहे थे बच्चे, ग्रामीणों ने हांका लगाकर बचाई जान
ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को तेंदुए ने नयापुरवा गांव में खेत जा रहे सादाब (12) व अयान (10) पर हमला कर दिया। बालकों का शोर सुन खेतों में काम कर रहे किसान हांका लगाते हुए दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। दोनों को पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत चफ़रिया के मजरा नयापुरवा निवासी सादाब (12) व मदनिया निवासी अयान (10) रविवार को मदरसे से खेत जा रहे थे। इस दौरान खेत में मौजूद तेंदुए ने बालकों पर हमला कर दिया। हमले से दोनों बालक चीख पड़े और संघर्ष करते हुए शोर मचाया। बालकों का शोर सुन खेतों में काम कर रहे किसान व ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े।
ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ उन्हें छोड़ गन्ने के खेतों में भाग गया। हमले में अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालकों को लोगों ने आननफानन पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया। जहां फार्मासिस्ट माहेश्वरी प्रसाद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी जांच-पड़ताल में जुटे हैं।