{"_id":"67631cd30b5c11498c0d34b4","slug":"leopard-attacked-and-killed-two-goats-in-broad-daylight-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124206-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुआ ने दो बकरियों को दिनदहाड़े हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुआ ने दो बकरियों को दिनदहाड़े हमला कर मार डाला
Thu, 19 Dec 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। कस्बे के बाहर गन्ने के खेत में पंहुचे तेंदुए ने बुधवार को दो बकरियों को मार डाला। इस दौरान चरवाहे बाल-बाल बच गए। तेंदुआ गन्ने के खेत में बैठ कर दहाड़ने लगा जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा देवतादीन तिवारी व वाचर अवधेश ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा और गन्ने के खेत के किनारे गोला दागकर तेंदुआ भगाने की कोशिश की।
तेंदुए ने दो मवेशियों का किया शिकार,दहशत
कतर्नियाघाट रेन्ज अन्तर्गत बीती रात विजयनगर चहलवा गांव में पहुंचे तेंदुए ने गाय का शिकार कर लिया। वहीं दूसरी घटना गुलरा गांव में राम आशीष की बकरी को तेंदुए ने मार डाला। घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम ,वाचर संजय ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को अलर्ट किया। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।