फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard again in Ayodhyapurva

अयोध्यापुरवा में फिर पहुंचा तेंदुआ, दहशत

Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard again in Ayodhyapurva
बिछिया (बहराइच)। सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार देर रात एक मादा तेंदुआ पहुंच गई। तेंदुए की गुर्राहट सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पदचिन्ह से मादा तेंदुआ आने की बात कही। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने तेंदुआ पर नजर रखने के लिए दो थर्मो सेंसर कैमरे क्षेत्र में लगाए हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत अयोध्यापुरवा गांव में एक तेंदुआ चार दिन पूर्व आ गया था। तेंदुए ने एक युवती पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। तेंदुए को वनकर्मियों ने पकड़ लिया था। ग्रामीण इस घटना से अभी उबरे भी नहीं थे कि शनिवार देर रात एक तेंदुआ पुन: गांव में आ धमका।
विज्ञापन

तेंदुआ के गुर्राने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वनकर्मियों के मुताबिक मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ गांव आई थी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजनाधिकारी दबीर हसन के निर्देश पर फील्ड सहायक मंसूर अली ने वनकर्मियों की मौजूदगी में थर्मो सेंसर कैमरा लगाया। फील्ड सहायक ने बताया कि गांव निवासी हरीराम पुत्र जोद्धी के खेत में दो कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे से तेंदुए पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed