{"_id":"6abff695fe0e91b7700605cf","slug":"lekhpals-have-threatened-to-boycott-samadhan-diwas-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-157825-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लेखपालों ने समाधान दिवस के बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लेखपालों ने समाधान दिवस के बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन
पयागपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल।
पयागपुर। लंबित मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को तहसील इकाई के अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम संजय पांडेय को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर मांगों के जल्द समाधान की मांग की।
संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो तीन अक्तूबर को समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे के आधार पर प्रारंभिक वेतनमान निर्धारित कर वेतन विसंगति दूर करना शामिल है। संघ के अनुसार यह मांग करीब 10 वर्षों से लंबित है।
इसके अलावा लेखपालों के भत्तों में वृद्धि, नए लेखपालों के परीक्षा परिणाम जारी करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने की मांग की गई है। संघ ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील मंत्री विनय मिश्रा, पुष्कर तिवारी, पुष्पेंद्र शुक्ला, मिथलेश यादव, हिमांशु पांडे, अंशुमान मिश्रा, शिवानी सिंह, नितिन द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडे, आकाश पांडे आदि मौजूद रहे।