{"_id":"677993f270d246626b097425","slug":"lekhpals-demonstrated-at-all-tehsil-headquarters-of-the-district-bahraich-news-c-98-1-slko1007-124884-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लेखपालों ने जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लेखपालों ने जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन
Sun, 05 Jan 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के तहसील सदर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के पदाधिकारी।
बहराइच। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपाल संघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एंटी करप्शन टीम की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गुस्साए संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस तरह की कार्रवाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
जिले के तहसील सदर के मुख्यालय पर शनिवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी व लेखपाल एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने प्रदेश भर में एंटी करप्शन टीम की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को अनैतिक बताते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष जयराज ने कहा कि एंटी करप्शन की टीम का सहारा लेते हुए फर्जी तरीके से लेखपालों को फंसाने का कार्य करते है। संगठन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर संगठन के जिला मंत्री महेंद्र कुमार मिश्रा, आशुतोष प्रताप सिंह, अवधेश कुमार समेत काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
तहसील मुख्यालय पर भी हुआ प्रदर्शन
कैसरगंज/महसी/शिवपुर। जिले के तहसील कैसरगंज में तहसील अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, महसी में सुनील कुमार अवस्थी, नानपारा में अनुज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील संघ के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के कासिमाबाद, लखनऊ के सरोजनीनगर और महाराजगंज में लेखपालों पर एंटी करप्शन द्वारा की गई फजी कार्रवाई पर सभी ने सवाल उठाते हुए कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। सभी तहसील पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपने तहसीलों के एसडीएम को ज्ञापन इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। धरने के दौरान कैसरगंज में पवन कुमार चौहान, शहनवाज आलम, सरवर अली, विमल कुमार साहू, महावीर राय, सूरज कुमार, महसी में प्रभात अवस्थी, जितेंद्र प्रताप मिश्र, शिवप्रकाश पांडेय, कदीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.