{"_id":"8acb52541c73971b1582500b98972063","slug":"lda-won-by-132-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए ने 132 रन से कानपुर को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए ने 132 रन से कानपुर को दी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल के तत्वावधान में स्वर्गीय कृष्ण प्रताप सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता चल रही है।
गुरुवार को एलडीए लखनऊ की टीम ने कानपुर की कमला क्लब टीम को 132 रनों से रौंदा। इस मौके पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 11 बजे शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में कमला क्लब कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एलडीए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया।
एलडीए लखनऊ की टीम के खिलाड़ी राहुल सिंह रावत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। जबकि मोहित सिंह ने 50 रनों की पारी खेली।
कमला क्लब कानपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए खिलाड़ी बृजेंद्र, दीपक कुमार व प्रशांत ने दो-दो विकेट झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम लखनऊ के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सकी।
पूरी टीम 15.5 ओवर में महज 81 रनों पर सिमट गई जिसके चलते एलडीए लखनऊ की टीम ने 132 रन से मैच जीत लिया। कानपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने सर्वाधिक 20 व सत्यप्रकाश ने 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
एलडीए लखनऊ के गेंदबाज मनीष ने 16 रन देकर सात विकेट प्राप्त किये। राहुल सिंह व मनीष के अच्छे प्रदर्शन के चलते दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार बाबा हॉकी एकेडमी की ओर से पॉयनयिर ग्रुप ऑफ स्कूल के महाप्रबंधक सैयद आसिफ किरमानी ने प्रदान किया।
निर्णायक के रूप में पंकज गौतम व अनूप मायर मौजूद रहे। स्कोरर नाजिम अली रहे। इस मौके पर जुबेर खान, शुएब, आसिफ खान, अकबर मिर्जा, जहीन खान, जुबेर अहमद, उवैश अहमद, आरिफ उल्लाह, शादाब खान, रेहान, हसन सरहदी, नजमी, रिजवान व अहमद बाबू आदि मौजूद रहे।