फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Laxman was killed in the dispute for not giving lift

लिफ्ट न देने के विवाद में लक्ष्मण की हुई थी हत्या

Mon, 11 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Laxman was killed in the dispute for not giving lift
उर्रा (बहराइच)। अहिरनकुट्टी मधवापुर में एक ग्रामीण की तीन नवंबर को सड़क किनारे लाश पड़ी मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच में ग्रामीण की हत्या साइकिल से लिफ्ट मांगने के विवाद में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत मधवापुर ग्राम पंचायत के अहिरन कुट्टी गांव निवासी लक्ष्मण (40) की लाश उर्रा-हरखापुर मार्ग के किनारे खड्ड में तीन नवंबर को पड़ी मिली थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत सड़क दुर्घटना मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत का खुलासा हुआ था। जिस पर मृतक के भतीजे शंभू की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। नामजद आरोपी गांव के ही रहने वाले हरेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान हरेंद्र ने बताया कि लक्ष्मण और वह शराब पीने के आदी थे। तीन नवंबर को मैं साइकिल से जा रहा था। जिस पर लक्ष्मण ने लिफ्ट मांगी थी। लेकिन उसने साथ ले चलने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। रास्ते में ही उसे लाठी से पिटाई शुरु कर दी। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंककर मैं गांव चला आया।

कोतवाल ने बताया कि रविवार शाम को उपनिरीक्षक दीपक कुमार, अमरजीत, आनंद सिंह और पंकज मिश्रा की टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed