{"_id":"67d866d399ac2c0231076763","slug":"lawyers-got-angry-over-the-beating-of-an-advocate-in-lucknow-bahraich-news-c-98-1-slko1007-127930-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लखनऊ में अधिवक्ता की पिटाई पर फूटा वकीलों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लखनऊ में अधिवक्ता की पिटाई पर फूटा वकीलों का गुस्सा
Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते रूल ऑफ सोसाइटी के पदाधिकारी व अधिवक्ता।
बहराइच। रूल ऑफ सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। सभी ने लखनऊ में अधिवक्ता की पुलिस द्वारा की पिटाई व कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे वकीलों ने लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस पर अधिवक्ता सौरभ वर्मा की पिटाई व उनके साथ लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बीते दिन लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के विभूति खंड थाने की पुलिस ने अधिवक्ता को अकारण हवालात में रखकर बर्बरता पूर्वक पिटाई की। आरोप है कि थाने के एसओ ने नशे की हालत में अधिवक्ता साथी के चेहरे पर पेशाब भी करते हुए लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया है। पुलिस का यह कृत्य भीषण अपराध की श्रेणी में आता है। घटना के बाद अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद पीडि़त अधिवक्ता की तहरीर पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों की न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही लूटे गए माल की बरामदगी हुई है। गुस्साए अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की जाती है, तो सभी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन के बाद सभी ने प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर सोसाइटी अवध क्षेत्र के संयोजक संजीव श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, प्रमोद सिंह चौहान, प्रवक्ता डा.पंकज श्रीवास्तव, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।