फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lawyers again opened front against SDM

Bahraich News: वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ फिर खोला मोर्चा

Fri, 28 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lawyers again opened front against SDM
कैसरगंज तहसील में बैठक करते अ​धिवक्ता संघ के पदा​धिकारी। 
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील अधिवक्ता संघ की साधारण सभा की बैठक बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में संपन्न हुई। इसमें वकीलों ने एसडीएम के कार्यव्यहार के प्रति नाराजगी जताते हुए दो दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने की। वकीलों ने न्यायालयों में व्याप्त तमाम भ्रष्टाचार के संबंध में 11 बिंदुओं का प्रस्ताव संघ के पदाधिकारियों के समक्ष पेश किया। जिसपर संघ ने चर्चा करते हुए गहरी नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि तहसील के अधिवक्ता फिर से एसडीएम के कोर्ट का बहिष्कार कर दो दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने बताया कि तहसील में व्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व में तीन माह तक वकीलों ने हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं कराया जा सका है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष बृजेश प्रसाद मिश्र, महामंत्री अजय प्रताप सिंह, ज्ञानबाबू वर्मा, नारायण शर्मा, वेदप्रकाश सिंह, अजय श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, राजकिशोर यादव, विनोद कुमार चौहान, विजय सिंह, विनोद कुमार विसेन, नसीब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed