फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lathis were used in front of the police, women were beaten, three huts were also burnt

Bahraich News: पुलिस के सामने चलीं लाठियां, पिटीं महिलाएं, तीन झोपड़ियां भी जला दीं

Wed, 12 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lathis were used in front of the police, women were beaten, three huts were also burnt
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के दुईजीपुरवा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पुलिस कर्मी हाथों में मोबाइल लेकर वीडियो बनाते दिख रहे हैं, वहीं कई ग्रामीण आपस में लाठियां चलाते दिख रहे हैं। मारपीट में महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। उन पर भी लाठी से हमला किया जा रहा है। वीडियो में मारपीट के दौरान तीन झोपड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया जाता है। पुलिस के अनुसार, यह प्रकरण दो पक्षों के बीच भूमि पैमाइश के दौरान का है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खैरीघाट थाना के दुईजीपुरवा गांव निवासी पवन कुमार व नंद किशोर के बीच जमीन को लेकर विवाद है। गत शनिवार को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम विवाद के समाधान के लिए जमीन की पैमाइश करने गई थी। इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लाठियां चलने लगीं। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं और पुलिस वीडियो बनाती रही। इस दौरान मारपीट करने वालों ने महिलाओं को भी नहीं बक्शा और कुछ महिलाओं पर भी लाठियां बरसाई गईं।
विज्ञापन

वहीं मारपीट के दौरान विवाद जमीन पर रखे छप्पर को भी आग के हवाले कर दिया गया, जो वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। वहीं गांव में चर्चा है, कि पवन कुमार पक्ष की ओर से पुलिस की मौजूदगी में झोपड़ियों को आग के हवाले किया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जबकि पुलिस नंदलाल के बेटे पर ही झोपड़ी को आग लगाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ पर केस, चार का शांतिभंग में चालान
गांव के पवन कुमार की जमीन पर नंदकिशोर पक्ष ने छप्पर रख लिया था, जिसकी पैमाइश हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झोपड़ियों में भी नंदकिशोर के मानसिक मंदित बेटे ने ही आग लगाई है। पवन कुमार की तहरीर पर पांच के खिलाफ और नंदकिशोर की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है। दोनों पक्ष से दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया गया है।
- सतेन्द्र बहादुर, थाना प्रभारी खैरीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed