फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Large quantity of polythene recovered in the raid, confiscated

छापे में भारी मात्रा में बरामद हुई पॉलीथिन, जब्त

Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Large quantity of polythene recovered in the raid, confiscated
बहराइच। जिले में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन की टीम ने नगर में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सात हजार से अधिक कीमत की 15 किलो पॉलीथिन को जब्त करते हुए संबंधित दुकान का चालान किया।
विज्ञापन

जिले की ज्यादातर दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। प्रतिबंधित पॉलीथीन के बढ़ते प्रचलन पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी को टीम गठित कर नगर क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद नपाप के ईओ त्रिपाठी ने खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा व अवनीश दूबे की अगुवाई में नपाप की टीम गठित कर शुक्रवार को नगर की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

छापे के दौरान टीम ने चौक बाजार स्थित इक्का स्टैंड के पास दुकान में प्रतिबंधित पॉलीथिन इस्तेमाल होती मिली। टीम ने दुकान से सात हजार छह सौ कीमत की 15 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन को मौके पर ही जब्त करते हुए दुकान का चालान किया है। ईओ त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सफाई निरीक्षकों की टीम गठित कर प्रतिबंधित पॉलीथिनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए कड़ाई के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed