{"_id":"58b9a80c4f1c1b7f59831bfe","slug":"lakhimpur-s-incident-the-high-alert-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर की घटना को लेकर बहराइच में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर की घटना को लेकर बहराइच में हाई अलर्ट
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से सटे लखीमपुर जनपद में हुए बवाल को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। डीएम और एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए है। साथ ही सर्विलांस सेल को भी अलर्ट कर सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है।
बहराइच से सटे लखीमपुर जिले में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर बनाए गए वीडियो और उसके बाद भड़की हिंसा का असर बहराइच जनपद में भी दिखा। रात को अचानक हुई घटना के बाद जिले के लोग संपर्क कर लखीमपुर के हालात की जानकारी कर रहे थे। घटना को लेकर जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
जिसके बाद शुक्रवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने दरगाह, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, सीओ सिटी, टीएसआई, एलआईयू समेत अन्य फोर्स के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि लखीमपुर में हुई घटना को लेकर सर्विलांस सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिलाधिकारी अजयदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनता पूरे प्रदेश को शांति और सौहार्र्द का संदेश दे। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए।
उधर, जिले में एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुई घटना को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राधारमण यज्ञसैनी की अगुवाई में कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक भ्रामक वीडियो वायरल किया गया है। इससे पूरे हिंदू समाज को गहरा आघात लगा है। इस घटना के बाद ही पूरे लखीमपुर में उन्माद के हालात पैदा हो गए।
प्रशासन ने सही तरीके से कार्रवाई भी नहीं की। सभी ने इस मामले में सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को सौंपा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष किशोर सोनी, ओेंकारनाथ मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार सोनी, उमाकांत शुक्ला, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।