{"_id":"685b11a714bd42b0d3040505","slug":"labourer-dies-of-electrocution-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132629-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट लगने से मजदूर की मौत
Wed, 25 Jun 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज स्थित कोल्ड स्टोरेज में करंट लगने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।
कैसरगंज (बहराइच)। नगर पंचायत कैसरगंज स्थित कोल्ड स्टोर में मंगलवार भोर 4:30 बजे करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह कोल्ड स्टोर से बर्फ निकालने का काम करता था। कैसरगंज कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड के गंगापुरवा निवासी मिथिलेश कुमार वर्मा (21) कैसरगंज स्थित कोल्ड स्टोर में करीब ढाई माह से बर्फ निकालने का काम करते थे। मिथिलेश रोज की तरह मंगलवार को भी कोल्ड स्टोर से बर्फ निकाल रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कर्मचारियों ने उन्हें जमीन पर पड़े देख तत्काल सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे कर्मचारी अमरदीप ने सूचना दी कि मिथिलेश जमीन पर बेसुध पड़े हैं। इसके बाद तत्काल बाद उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।