फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Killed the elderly with a spear

भाले से गोदकर बुजुर्ग को मार डाला

Fri, 18 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Killed the elderly with a spear
तेजवापुर (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में शुक्रवार को आबादी की जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों मेें जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। बीचबचाव कराने आए एक वृद्ध की भाले से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने वृद्ध के परिवारीजनों की तहरीर पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी ननकऊ शुक्ल (60) पुत्र श्याम मनोहर के घर के पास आबादी की जमीन है। शुक्रवार को जमीन पर निर्माण के लिए नींव की खोदाई शुरू कराई गई थी। इसी दौरान पास के ही एक ग्रामीण ने जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान मामले को शांत कराने पहुंचे वृद्ध ननकऊ को दबंगों ने भाले से गोद डाला। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव, बौंडी थानाध्यक्ष पीपी पांडेय व खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि प्रकरण में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि मृतक पक्ष के लोगों ने 2011 में नोटरी पर लिखवा कर जमीन खरीद ली थी, जिसने लिखी थी, उसकी लगभग चार-पांच साल पहले मौत हो गई। मौत होने के बाद उसकी पत्नी दूसरी शादी करके चली गई। कुछ माह पहले हमलावर पक्ष वाले मृतक की पत्नी से नोटरी बनवा लाए और जमीन पर अपनी कब्जेदारी का दावा कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर विवाद हुआ और एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
रमपुरवा गांव में हुए विवाद को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। कानून को हाथ में लेने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विपिन मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed