फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   kidnapping of teenager

किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया दो बच्चों का बाप

Tue, 02 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
kidnapping of teenager
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक जेवरात व नकदी के साथ अपहरण कर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली। लेकिन घटना के छह दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार के लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही रहने वाला हसीब बहला फुसलाकर भगा ले गया। थाने में तहरीर देकर किशोरी के पिता ने कहा है कि पुत्री 28 जून को घर में थी। रात दो बजे के आसपास आरोपी आया और वह पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि पुत्री का विवाह 11 जून को इसी वर्ष किया था। लेकिन गौना तीन वर्ष करने की तैयारी थी। लेकिन आरोपी शमशुल पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी साथ में 40 हजार रुपये नकदी व जेवरात भी ले गई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दो बच्चों का बाप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद उसने ऐसी ओछी हरकत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन घटना के छह दिन बाद भी पुलिस न तो आरोपी को पकड़ पायी और न ही पुत्री को बरामद किया है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed