फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapped and gang raped a teenage girl

Bahraich News: किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 02 May 2024 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 May 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and gang raped a teenage girl
चार आरोपी गिरफ्तार, बीती 28 अप्रैल को आरोपियों ने अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
नानपारा(बहराइच)। चार दिन पहले शादी समारोह में मां के साथ मौसी के घर गई किशोरी का चार लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ बहन के घर शादी समारोह में गई थी। बीती 28 अप्रैल की रात उसकी पुत्री नित्य क्रिया के लिए छत से नीचे गई थी। इसी दौरान वहां चार युवक आए और उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ दिया। पुत्री ने घर आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने नानपारा गुरघुट्टा निवासी लवकुश, नरेंद्र उर्फ पंकज, सोनू और एक बाल अपचारी पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पाॅक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी एक मई को हुई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed