फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   kho-kho

खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुर व बालिका वर्ग में कटघरा कला ने मारी बाजी

Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
kho-kho
बहराइच। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघरा कला में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक वर्ग खो-खो मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुर व बालिका वर्ग में कटघरा कला ने बाजी मारी। कबड्डी में भी कटघरा कला ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघरा कला में हुआ। शुरुआत प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री इंद्रजीत सिंह ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विकास खंड के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन निरंकार जायसवाल ने किया। निरंकार ने बताया कि खो-खो बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुर विजय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघरा कला की लड़कियों ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव के बच्चे विजय रहे। विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

इसमें एबीआरसी बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है, कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी सिखाया जाए। जिससे उनके मन और मस्तिष्क का ठीक से विकास हो सके। इस मौके पर मनोज सिंह, शिवकुमार यादव, संतोष सिंह समेत अन्य शिक्षक, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed