फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kaudiyaala and Ghaghra, but were unsuccessful.

Bahraich News: कौड़ियाला व घाघरा खंगालती रहीं टीमें, नहीं मिली सफलता

Thu, 06 Nov 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 06 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kaudiyaala and Ghaghra, but were unsuccessful.
भरथापुर में नाव हादसे में लापता लोगों की तलाश में जुटे जवान। - स्राेत : ग्रामीण
बहराइच। घाघरा नदी में 29 अक्तूबर की रात हुए नाव हादसे के आठ दिन बाद भी लापता चार लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच एक बार फिर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने कौड़ियाला व घाघरा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन पूरे दिन की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन



नाव हादसे में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से 13 को उसी रात सुरक्षित बचा लिया गया था। एक महिला का शव हादसे के दिन ही बरामद हुआ था। इसके बाद रविवार को दो शव और मंगलवार को दो बच्चों शिवम और कोमल के शव नदी से मिले थे। बावजूद इसके अभी भी चार लोग लापता हैं, इनमें ओमप्रकाश (7), नीशू उर्फ मीनू (5), सुहानी (5) और नाविक मिहींलाल (40) शामिल हैं।
विज्ञापन



एनडीआरएफ टीम कमांडर प्रेम कुमार पासवान (डिप्टी कमांडेंट), धीरेंद्र सिंह, सभाजीत यादव, एसडीआरएफ टीम कमांडर सुशील कुमार, शहंशाह कटियार आदि नदी में सर्ज ऑपरेशन में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने सर्च ऑपरेशन का दायरा और बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के दोनों किनारों पर घटनास्थल से 50 से 60 किलोमीटर तक कॉम्बिंग की जा रही है। इस दौरान एसआई चंदन यादव, एसआई मंजेश, हेड कांस्टेबल अमित गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता और संजीव कुमार मौजूद रहे।



टीमों ने गोताखोरों की मदद से नदी की गहराई तक खोजबीन की। चार लापता लोगों के बारे में जानकारी मिलने की आस में परिजन घटनास्थल पर डटे रहे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। शाम पांच बजे रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से अभियान फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed