फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   katarniya ready for tourist welcome

पर्यटकों के स्वागत को तैयार हुआ कतर्निया

Wed, 13 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
katarniya ready for tourist welcome
बहराइच में पर्यटकों के लिए तैयार कतर्नियाघाट जंगल का थारूहट। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खोल दिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पर्यटक भी वन क्षेत्र की सुरम्यता का लुत्फ उठाने के लिए उत्साहित हैं। ठंड की आहट ने कतर्निया के सौंदर्य में चार चांद भी लगा रखा है। हालांकि सूखी गेरुआ नदी से पर्यटकों को निराशा जरूर होगी।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट सेंच्युरी में बाघ, तेंदुए, हिरन, हाथी, चीतल, बारहसिंघा व अन्य दुर्लभ वन्यजीव विहार करते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में जंगल की पगडंडियां क्षतिग्रस्त होने और वन्यजीवों के हमले की आशंका बढ़ने के मद्देनजर पर्यटकों के आगमन पर रोक लगा दी जाती है। 15 जुलाई से 14 नवंबर तक वन्यजीव विहार में पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहता है।
विज्ञापन

यह अवधि बीतने में सिर्फ एक दिन बचा है। ऐसे में पर्यटकों के स्वागत के लिए कतर्नियाघाट सेंच्युरी में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार कतर्नियाघाट पहुंचने वाले पर्यटक मोतीपुर और ककरहा रेंज में इको टूरिज्म के रूप में विकसित विश्राम भवन के अलावा वातानुकूलित 15 थारू हट, 22 बेड के डबल स्टोरी डारमेट्री, कैंटीन, शुलभ शौचालय और जनरेटर की भी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि इको टूरिज्म के लिए निर्मित भवनों के अलावा ककरहा, मोतीपुर, निशानगाड़ा, धर्मापुर, मुर्तिहा और कतर्नियाघाट गेस्ट हाउस में भी पर्यटक ठहर सकेंगे। कतर्नियाघाट के दो थारू हट पर्यटकों के लिए बुक किए जाएंगे।
देना होगा निर्धारित शुल्क
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि कतर्नियाघाट सेंच्युरी के विहार के लिए निर्धारित शुल्क पर्यटकों को अदा करना होगा। शुल्क अदायगी के बाद ही भवन और थारू हट की बुकिंग होगी।

आवाज करना होगा प्रतिबंधित
डीएफओ ने कहा कि कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटक अपने साथ रेडियो, रिवॉल्वर, बंदूक आदि नहीं ला सकेंगे। जंगल में तेज आवाज करना प्रतिबंधित है।
सूखी गेरुआ नदी करेगी निराश
कतर्नियाघाट सेंच्युरी 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए भले ही खुल रहा है। लेकिन जंगल के बीच से गुजरने वाली गेरुआ नदी सूखी होने के कारण पर्यटकों को निराश कर सकती है। मालूम हो कि चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज की साफ सफाई के चलते इस समय क्लोजर सीजन चल रहा है। हालांकि बैराज के अभियंता ने कहा कि दो एक दिन में क्लोजर सीजन ऑफ होने के बाद नदी में पानी आने की संभावना है।
यह रहेगा आकर्षण
टाइगर कैंप- 2 कक्ष
लैपर्ड कैंप- 4 कक्ष
ट्री हट- 2
स्विस कॉटेज- 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed