फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Katarnia open for tourists, jungle tour started

सैलानियों के लिए खुला कतर्निया, जंगल की सैर शुरू

Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Katarnia open for tourists, jungle tour started
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में पर्यटन का उद्घाटन करते सांसद अक्ष्यवर लाल गोंड। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट/बिछिया (बहराइच)। पर्यटकों के लिए कतर्नियाघाट का द्वार सोमवार को खुल गया। वन रेंज के बैरियर पर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की सैर-सपाटा के लिए पर्यटकों के वाहनों को बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड व बलहा विधायक सरोज सोनकर ने झंडी दिखाकर रवाना कर किया। स्कूली बच्चों ने भ्रमण कर पर्यटन सत्र की शुरूआत की। सैलानियों के आगमन से कतर्निया जंगल की रौनक में निखार आ गई।
विज्ञापन

551 वर्ग किलोमीटर में फैले कतर्निया जंगल में पर्यटकों के सैर-सपाटा के लिए सोमवार को खोल दिया गया। पर्यटन सत्र की शुरुआत शिव प्रसाद बिंदेश्वरी प्रसाद स्कूल सेमरहना के 30 बच्चे तीन टाटा जीनान व 9 जिप्सी पर सवार होकर कतर्नियाघाट इको अवैयरनेस सेंटर पर पहुंचे। जहां पर कतर्नियाघाट रेंजर रामकुमार, रेंजर सुजौली प्रमोद श्रीवास्तव, रेंजर निशानगाड़ा राधेश्याम सहित सभी वनकर्मियों ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रेंजर कतर्निया रामकुमार ने बच्चों को जंगल का भ्रमण कराकर कतर्निया की प्राकृतिक छटा का अहसास कराया।
विज्ञापन

बच्चों ने बाड़े मे पल रहे घड़ियाल व मगरमच्छ को देखकर खुशी से उछल पड़े। बच्चों के खुशी का ठिकाना न रहा। रेंजर ने बच्चों को जलीय जीवों व वन्य जीवों के बारें में जानकारी दी। वन निगम के व्यवस्थापक डेविड सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट के टाइगर कैंप व लेपर्ड कैंप 20 नवंबर तक फुल हैं। सोमवार शाम तक लगभग 100 पर्यटकों ने कतर्निया जंगल में पहुंचकर सैर-सपाटा किया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस विकास नायक, एसडीओ अमित सिंह, वन दारोगा अनिल कुमार, वन दारोगा पवन शुक्ला, वन दारोगा लवलेश श्रीवास्तव, वनरक्षक अंगद यादव, वनरक्षक मोहरनाथ मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलती है शुद्ध हवा
कतर्नियाघाट जंगल में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटकों के घूमने की सबसे अच्छी जगह है। यहां पर शुद्ध हवा के साथ कई प्रकार के वन्य जीव को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। पर्यटकों के लिये सुविधाओं का विकसित किया जाना अति आवश्यक है। -अक्षयवरलाल गोंड, सांसद बहराइच
रणथंबोर की तर्ज पर किया जाएगा विकास
कतर्नियाघाट घूमने की दृष्टि से बहुत बड़ा भूभाग है। इसे राजस्थान के रणथंबोर की तरह इसे विकसित करने का प्रयास किया जाएगा और सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। जिससे यहां आने वाले पर्यटक और रोमांचित हो सके। -सरोज सोनकर, बलहा विधायक

पर्यटकों की सुविधाओं पर देंगे विशेष ध्यान
कतर्नियाघाट के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जंगल में ककरहा रेंज में 40 प्रकार के प्रजाति की तितलियां पाई जाती हैं। अन्य जीवों को देखकर भी पर्यटक रोमांचित होंगे। यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ एक अच्छी याद लेकर जाएंगे। -आकाशदीप बथावन, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed