फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kasturba's girl students will learn to make drones

Bahraich News: ड्रोन बनाना सीखेंगी कस्तूरबा की छात्राएं

Sun, 04 Dec 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kasturba's girl students will learn to make drones
बहराइच। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक कक्षाओं का संचालन भी किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

दोनों विद्यालयों में पंजीकृत 200 छात्राओं में से इंटरमीडिएट कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को अगले सत्र से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले में संचालित 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 1500 छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में अभी कक्षा छह से कक्षा आठ तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब शासन ने केजीबीवी को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक संचालित करने की योजना बनाई है। इसके तहत जिले के ब्लॉक विशेश्वरगंज व महसी तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का चयन किया गया है। यहां अध्ययनरत छात्राओं को अब घर के पास ही इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्राओं को कौशल विकास मिशन की सहायता से छात्राओं को सिलाई कढ़ाई, कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के साथ ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही छात्राओं की रुचि के अनुसार अन्य ट्रेडों के प्रशिक्षण की भी शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में प्रशिक्षण कक्ष बनवाने के साथ ही आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

छात्राएं बनेंगी हुनरमंद, मिलेगा रोजगार
शासन की इस योजना से अब ग्रामीण परिवेश में रहने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ ही हुनरमंद बनाया जाएगा। जिससे वे स्वावलंबी बनते हुए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपना सकेंगी। - उदयराज, प्रभारी डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed