फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jewellery and cash worth Rs 15 lakh stolen from a jewellery shop

Bahraich News: सराफा की दुकान से 15 लाख के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 15 lakh stolen from a jewellery shop
बहराइच। धरसवा गांव में सोमवार देर रात चोरों ने सराफा की दुकान का शटर काटकर करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ग्राम पंचायत बहादुरचक धरसवां निवासी अभिषेक सोनी सोमवार रात करीब एक बजे प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर के अंदर सोने चले गए। सुबह जब उठे तो देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ है और दरवाजा बाहर से बंद है। दुकान के अंदर रखी तिजोरी गायब थी। खोजबीन करने पर तिजोरी घर से करीब 300 मीटर दूर एक बाग में टूटी पड़ी मिली।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि घर और दुकान एक ही मकान में हैं, फिर भी चोर इतने शातिर थे कि परिवार को भनक तक नहीं लगी। अभिषेक ने बताया कि चोर चार लाख रुपये मूल्य का सोना, सात लाख रुपये की चांदी, चार लाख रुपये के गिरवी रखे जेवरात और 34 हजार रुपये नकद समेट ले गए। करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चार माह पहले चार बीघा खेत बेचकर कारोबार शुरू किया था। चोरों ने उनकी सारी पूंज उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed