{"_id":"6a7a2251fc865802fc046f2d","slug":"jarwal-road-overbridge-opens-after-29-days-traffic-resumes-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154883-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 29 दिन बाद खुला जरवलरोड ओवरब्रिज, शुरू हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 29 दिन बाद खुला जरवलरोड ओवरब्रिज, शुरू हुआ आवागमन
विज्ञापन
जरवलरोड में ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य के बाद शुरू हुआ वाजनों का आवागमन।
जरवलरोड। कुड़वा ओवरब्रिज पर 12 जुलाई से बंद आवागमन 29 दिन बाद सोमवार शाम पांच बजे बहाल हो गया। पैनल खिसकने के कारण पुल को बंद किया गया था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को इससे बड़ी राहत मिली है।
12 जुलाई की रात ओवरब्रिज का एक पैनल खिसक गया था। सुरक्षा कारणों से पुल पर वाहनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई थी। कार्यदायी संस्था ने इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया। पुल बंद होने से स्थानीय लोगों और लखनऊ-बहराइच मार्ग के वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
उन्हें लंबी दूरी तय करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ा। भारी वाहनों को भी दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा था। एनएचआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल खोला गया। अब सभी प्रकार के वाहन इस पुल से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल
ओवरब्रिज खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मरम्मत से जुड़े कुछ कार्य अभी अधूरे दिखाई दे रहे हैं। मजदूर काम पूरा किए बिना ही वापस लौट गए हैं। लोगों ने सवाल किया कि अधूरा काम होने पर भारी वाहनों को अनुमति किस आधार पर दी गई।