{"_id":"5f32c6298ebc3eaad4474e7e","slug":"janmashtami-today-kishan-kanhaiya-will-be-born-from-house-to-house-bahraich-news-lko534731810","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी आज, घर-घर जन्म लेंगे किशन कन्हैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी आज, घर-घर जन्म लेंगे किशन कन्हैया
विज्ञापन
बहराइच। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को जिले में जगह-जगह हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण जन्म लेंगे और हर घर में उनकी किलकारी गूंजेगी। कोरोना काल के चलते इस बार कहीं भी महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया है। लोग अपने घरों में आकर्षक झांकी बना रहे हैं। शहर के पुलिस लाइन में भी मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज पूरे जिले में मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में मंदिर से लेकर गांव के घरों में झांकियां सजनी शुरू हो गई हैं। इस बार 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अति श्रेष्ठ रहेगी। रोहिणी नक्षत्र, तिथि अष्टमी व दिन बुधवार को ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था और इस बार भी ऐसे ही शुभ अवसर पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। शहर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर में साफ-सफाई व रंगाई-पोताई का काम अंतिम चरण में है।
मंदिर परिसर में ही झांकियां बनाई जा रही हैं। कोरोना काल के कारण इस बार किसी को भी मंदिर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विधिविधान से पूजन-अर्चन व भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। शहर में गुदड़ी, फायर स्टेशन के सामने, अग्रसेन चौराहा, रेलेवे स्टेशन, छावनी बाजार अन्य जगहों पर इस बार महोत्सव न करके सिर्फ पांच लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
आसपास के घरों में प्रसाद वितरित करने का फैसला पदाधिकारियों द्वारा लिया गया है। इसके अलावा कैसरगंज, जरवलरोड, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, रानीपुर, मिहीपुरवा, नानपारा, मटेरा, रिसिया में भी विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी अपने घरों में लोग मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर चुके हैं।
इस बार बहुत अच्छा संयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र पद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार भी बहुत ही अच्छा संयोग है कि रोहिणी नक्षत्र, तिथि अष्टमी व दिन बुधवार को ही भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रात्रि 12 बजे कान्हा जी जन्म लेंगे। मंदिर में सूक्ष्म कार्यक्रम किया जाएगा। सभी लोगों से अपील है कि अपने ही घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएं और नियमों का पालन करें।
- रविगिरि जी महराज, महामंडलेश्वर सिद्धनाथ मंदिर