{"_id":"653560890ae862aabd04d7f9","slug":"jam-in-the-market-vehicles-moving-at-a-crawl-bahraich-news-c-98-1-slko1011-5123-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाजार में जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाजार में जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन
Sun, 22 Oct 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की बाजारों में इन दिनों आगामी पर्वों की रौनक देखने को मिल रही है। नवरात्र पर्व को लेकर जहां फलाहार व खाद्य सामग्री के लिए ग्राहक बाजार पहुंच रहे हैं तो वहीं दोपोत्सव को लेकर भी खरीदारी शुरू हो गई है। लेकिन इन सब के बीच शहर की बाजारों में जाम लोगों की खुशियों में खलल डाल रहा है। जाम हटवाने के यातायात कर्मियों के प्रयास नाकाफी नजर आ रहे हैं।
शहर में पीपल तिराहे से घंटाघर और घंटाघर से छोटी बाजार होते हुए अस्पताल चौराहा के बीच प्रमुख बाजार है। जहां प्रतिदिन कई हजार लोग दैनिक उपभोग से लेकर कपड़े आदि की खरीदारी करने आते हैं। अस्पताल से डिगिहा होते हुए छावनी तक भी कई प्रमुख शॉपिंग मॉल, अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथॉलाजी आदि हैं। जाम के चलते लोगों को प्रतिदिन बाजारों में छोटे से काम के लिए घंटों का समय बिताना पड़ रहा है।
रविवार को भी शहर के कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही। सुबह लगभग 11 बजे घंटाघर चौराहे से छोटी बाजार जाने वाले मार्ग पर वाहनों को रेला देखने को मिला और लोग फंसे रहे। सुबह 11.30 बजे यही स्थिति पीपल तिराहे के पास रही। जहां दर्जनों ई-रिक्शे, बाइक सवार व पैदल राहगीर फंसे दिखे। सुबह 11.50 बजे डिगिहा तिराहे पर भी वाहनों का काफिला रहा और लोग जूझते दिखे।
विज्ञापन
छावनी व केडीसी के पास भी जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम में फंसे राहगीर अंकित राजपूत, निखिल शुक्ला, शमीम, मेराज, नजमुद्दीन आदि ने बताया कि यातायात टीम चौराहों पर कम देखने को मिल रही है। यातायात प्रभारी भी भ्रमण करते नहीं दिखते है, जिसके चलते लगातार जाम की स्थिति और भयावह होती जा रही है।
खरीदारी के लिए पैदल ही निकलना पड़ता
शाम के समय बाजारों में पैदल निकलना भी दूभर होता है। अगर दूर स्थित दुकान से कुछ लेेने का मन हो तो जाम का डर सताता है। पैदल ही खरीदारी करने के लिए निकलना पड़ता है।
विवेक कुमार, शेखदहीर
चौराहों पर दिखते होमगार्ड
जिले की यातायात व्यवस्था बेपटरी है, बावजूद इसके चौराहों पर बहुत कम ही यातायात पुलिस नजर आती है। अधिकांश चौराहों पर होमगार्ड व पीआरडी जवान ही तैनात दिखते हैं। जिसके चलते समस्या बढ़ रही।
शोभित बाजपेई, अधिवक्ता
ठोस उपाय की जरूरत
त्यौहारी सीजन होेने के चलते सबसे ज्यादा बच्चे बाजार जाने की जिद करते हैं। लेकिन उनको साथ लेकर बाजार जाने और वहां जाम का सामना करने परेशानी होती है। प्रशासन को इसका ठोस उपाय करना चाहिए।
राजेश शुक्ला, शिक्षक
त्योहारों का समय होने के कारण बाजार में भीड़ अधिक है। सभी चौराहों पर पुलिस तैनात रहती है। जाम नहीं लगने दिया जा रहा है। जहां भी दिक्कत है वहां यातायात प्रभारी को गश्ती व टीम बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसपी सिटी