फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jam for 36 hours outside sugar mill

चीनी मिल के बाहर 36 घंटे से लगा जाम

Mon, 20 Jan 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jam for 36 hours outside sugar mill
जरवलरोड चीनी मिल के बाहर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों से लगा जाम। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड में गन्ने की तौल धीमी गति से होने के कारण 36 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। मिल के चारों ओर सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हुई हैं। जिससे किसान ठंड भरी रात में रुकने को मजबूर हैं तो वहीं राहगीरों को भी जाम से जूूझना पड़ रहा है। मिल प्रबंधन अभी तक किसानों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा सका है।
विज्ञापन

आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड में चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। चीनी मिल में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तौल धीमी गति से की जा रही है। जिससे बहराइच-लखनऊ राजमार्ग व चीनीमिल मार्ग पर वाहनों की कतार लगी हुई है। लगभग 36 घंटे से मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों छोर पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी हैं। किसान ठंड भरी रात में गन्ने को सुरक्षित रखने के लिए मौके पर ही ठिठुरते हुए बैठे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉलियों के खड़े होने से मार्ग पर गुजर रहे चार पहिया वाहनों से भी जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। जरवल कस्बा और चीनीमिल मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर चीनी मिल प्रबंधन अभी तक कोई कदम नहीं उठा सका है। किसान हंसराज यादव, रामलखन, रामराज, बालकराम, सती पाल आदि ने बताया कि सभी लोग 36 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। मिल प्रशासन की ओर से किसानों को कोई सूचना नहीं दी जा रही है, जिससे सभी को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उठा जीएम का फोन
चीनी मिल के मार्ग पर वाहनों की कतार लगी होने के संबंध में आईपीएल चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक टीएस राणा से बात करने का प्रयास किया गया। उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed