फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jam at every place, all arrangements destroyed

Bahraich News: जगह-जगह जाम, ध्वस्त हो गए सारे इंतजाम

Wed, 12 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jam at every place, all arrangements destroyed
बहराइच। शहरी क्षेत्र की सड़कों पर जाम रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए सारे प्लान सिर्फ कागजों में नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि शहर की गलियों में भी जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


बुधवार को यहां के विभिन्न चौराहों व सड़कों पर भीषण जाम रहा। जाम के चलते वाहन स्वामियों को उमस भरी गर्मी में घंटों संघर्ष करना पड़ा। वहीं इस दौरान जाम हटवाने के लिए चौराहों पर तैनात होमगार्ड जवानों को भी जूझते देखा गया, लेकिन जाम शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


जाम से निजात दिलाने के लिए महीनों पूर्व प्रशासन की ओर से शहर के चांदपुरा चौराहे के पास पुराने बस स्टैंड को वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। लेकिन वर्तमान में पीपल तिराहे से घंटाघर के बीच फुटपाथ गायब नजर आ रहा है और सभी जगह ठेले-खोमचे वालों का जमावड़ा रहता है। दिन के समय बाजार में पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल चौराहा : जाम में कराहते नजर आए मरीज व तीमारदार

शहर के मुख्य मार्गों में शुमार अस्पताल से डिगिहा जाने वाले मार्ग पर सुबह भीषण जाम की स्थिति दिखी। इस दौरान बशीरगंज निवासी सांस रोगी मुनेजर भी फंसे रहे। शासन-प्रशासन की व्यवस्था को कोसते हुए उन्होंने बताया कि उनका दमा का इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने धूल व धुंए से बचने को कहा है, लेकिन जाम और बीमार कर रहा है।
वहीं ऐसी ही बात श्रावस्ती के मल्हीपुर निवासी रामजी तिवारी ने भी कही जो मरीज के लिए खाना लेने आए थे। उन्होंने बताया कि रिश्तेदार के घर से खाना लेने गए थे और बीते आधे घंटे से अस्पताल नहीं पहुंच पाए हैं।

चौक बाजार: पैदल गुजरने वाले भी परेशान

शहर की चौक बाजार में भी सुबह के समय भीषण जाम की स्थिति दिखी। छोटी बाजार की ओर से आने वाले लोगों को जाम में जूझते देखा गया। वहीं चौक बाजार से छावनी जाने वाले मार्ग पर भी भीषण जाम रहा।
जाम का आलम यह रहा है कि पैदल चलने वालों को भी गुजरने के लिए जूझते देखा गया। जाम में फंसे संदीप कुमार, दिनेश, राघव, मुश्तकीम, कान्हा शुक्ला आदि ने बताया कि यह रोज का नजारा है। ठेले वालों के अतिक्रमण के चलते मार्ग संकरे हो गए हैं और जिम्मेदारों के अभियान को जंक लग गई है।

स्टेडियम : बैटरी रिक्शों लगा रहा रेला
जहां एक ओर प्रशासन की ओर से बैटरी रिक्शों की संख्या नियंत्रित करने का दावा किया जा रहा है और रुट निर्धारण की बात कही जा रही है तो वहीं बुधवार को स्टेडियम के पास बैटरी रिक्शों का रेला दिखा। बेतरतीब जगह-जगह रुक खड़े रिक्शों की वजह से जगह-जगह जाम रहा और लोगों को परेशान होते देखा गया।


स्कूल की छुट्टी होने और बारिश रुकने के चलते भारी संख्या में लोगों के निकलने की वजह से जाम की स्थिति बनी। जाम न लगे इसके लिए लगातार भ्रमणशील रहकर प्रयास किया जाता है। प्रयास और तेज किए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो।

परमानंद तिवारी, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed