{"_id":"5f5510ac8ebc3e36ba2b514e","slug":"jallimnagar-outpost-in-line-line-spot-15-outpost-in-charge-changed-bahraich-news-lko538820094","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालिमनगर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 15 चौकी इंचार्ज बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालिमनगर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 15 चौकी इंचार्ज बदले
विज्ञापन
बहराइच। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अक्सर विवादों में रहने वाले जालिमनगर चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने शनिवार देर शाम 15 चौकी इंचार्ज के कार्यप्रभार में फेरबदल किया है। एक निरीक्षक का भी कार्यप्रभार बदला गया है।
पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने विवादों में रहने वाले व लगातार आ रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जालिमनगर चौकी इंचार्ज रहे रवि प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि बेचू प्रसाद गोंड को प्रस्तावित चौकी अमृतपुर से प्रभारी चौकी महसी, अजय पांडेय को प्रभारी चौकी महसी से कानूनगोपुरा चौकी, सुरेश कुमार यादव को कानूनगोपुरा चौकी से प्रभारी चौकी राजाबाजार, शैलकांत उपाध्याय को प्रभारी चौकी राजाबाजार से प्रभारी चौकी घाघराघाट, नरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से रोडवेज चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
इसी तरह शेषनाथ यादव को कोतवाली नगर से चिलवरिया चौकी, अवधेश द्विवेदी को मल्लावां चौकी से जालिमनगर चौकी, बृजभान यादव को पुलिस लाइन से मल्लावां चौकी, चंद्रशेखर प्रजापति को कोतवाली देहात से भग्गड़वा चौकी, गौरव सिंह को गंभीरवा चौकी से प्रस्तावित समतलिया चौकी, अमितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से गंभीरवा चौकी, राजेश कुमार को खैरीघाट थाना से हाईवे चौकी व अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से वैवाही चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। नवाबगंज में एसएसआई रहे अनिल कुमार को कोतवाली नगर भेजा गया है। निरीक्षक योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर में अपराध निरीक्षक बनाया गया है।