फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jain society agitated against the murder of Acharya

Bahraich News: आचार्य की हत्या के विरोध में जैन समाज आक्रोशित

Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jain society agitated against the murder of Acharya
बहराइच। जैन समाज के आचार्य कामकुमार नंदी की विगत दिनों कर्नाटक में हुई हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को समाज के विभिन्न संगठनों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए समाज के धर्मगुरुओं की सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन


जैन समाज के आचार्य कामकुमार नंदी की कर्नाटक में हुई हत्या के विरोध में जैन समाज की महिला मंडल, अखिल भारतीय युवा परिषद, जिनागम पंथ, राष्ट्रीय नवचेतना मंडल, व श्री विराग सम्यक ज्ञान पाठशाला की ओर से बृहस्पतिवार को जिले के जैन समाज के लोगों ने रैली निकाली। इसके बाद सभी शहर के शहीद स्मारक के परिसर में पंहुचकर सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज के अवनीश जैन ने कहा कि कर्नाटक के नंदीगांव में 15 वर्षो से नंदी पर्वत पर आचार्य कामकुमार नंदी जी का अराजकतत्वों द्वारा अपहरण कर बेरहमी से एक बोरवेल में फेंक दिया गया था। लेकिन कर्नाटक की सरकार द्वारा दोषियों पर कोई कार्रवाई न करने और घटना में लीपापोती करने से कर्नाटक सरकार के प्रति समाज के लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि समाज अपने मुनियों व आचार्यो की हत्या की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि अहिंसा के पथ पर चलने वाले साधु संतों को कतिपय कुछ विधर्मी लोग लगातार अपना निशाना बना रहें हैं। सरकारों को ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज की डा. डिंपल जैन ने कहा कि संख्या बल में नहीं के बराबर जैन समाज जिनकी गिनती अल्पसंख्यक में आती है। ऐसे मे किस हालातों में समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। सभा के बाद समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर घटना की सीबीआई जांच व देश के प्रत्येक राज्य में जैन आयोग की स्थापना करने की मांग की।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, वरिष्ठ नेता रामकिशोर गुप्ता, कन्हैया सोनी, समाज के अध्यक्ष अजय कुमार जैन, रितेश जैन, रमेश जैन, सभासद साधना जैन, मंजू जैन, सारिका जैन, अलका जैन, शालिनी जैन, अविनाश जैन, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed