{"_id":"650f25910ef719659b0cfbad","slug":"jailed-jes-house-raided-in-corruption-case-bahraich-news-c-104-1-srv1002-1436-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद जेई के घर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद जेई के घर छापा
Sun, 24 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गोंडा में तैनात विद्युत निगम के जेई के घर महोरी गांव में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। हालांकि टीम को कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम महोरी निवासी संतोष विद्युत निगम में बतौर जूनियर इंजीनियर (जेई) गोंडा जिले में तैनात था। एक सप्ताह पूर्व एंटी करप्शन टीम ने उसे घूस लेते पकड़ा था। वर्तमान में वह भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद है।
न्यायालय से उसके विरुद्ध सर्च वारंट जारी कर घर की तलाशी लेने का आदेश दिया था। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम गिलौला थाने से स्थानीय पुलिस लेकर महोरी गांव पहुंची। टीम ने जेई के घर की तलाशी ली पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एंटी करप्शन टीम में शामिल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश के अनुपालन में छापा मारा गया पर कुछ नहीं मिला है।