{"_id":"67bccb5c3dced343c20cb688","slug":"jackal-bit-and-injured-six-people-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127192-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सियार ने छह लोगों को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सियार ने छह लोगों को काटकर किया घायल
Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रिसिया के लखैया में सियार के हमले के बाद जांच करते वनकर्मी।
रिसिया (बहराइच)। रिसिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत लखैया में दो दिनों से सियार का आतंक देखने को मिल रहा है। रविवार की रात सियार ने छह से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। हमले की सूचना पर सोमवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
रिसिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत लखैया में रविवार की रात घर में मौजूद हसीना पर सियार ने हमला कर दिया। हसीना की चीख सुन भागे सियार ने असलम व समसुद्दीन को घायल कर दिया। सियार ने गांव निवासी करिया, गोली, बाबू व कामता की बहु पर भी हमला किया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण सहम गए और गांव में हड़कंप मच गया। हमले की सूचना पर सोमवार को वनकर्मी अमन सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेत व झाड़ियों में सियार की तलाश की और उन्हें जागरूक किया। वनकर्मी सिंह ने बताया कि कांबिंग की जा रही है, शीघ्र ही सियार को पकड़ लिया जाएगा।