फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Investigation launched into BJP leader's death due to non-availability of ambulance

Bahraich News: एंबुलेंस न मिलने से भाजपा नेता की मौत के मामले में जांच शुरू

Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched into BJP leader's death due to non-availability of ambulance
बहराइच। शहर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किए जाने के बावजूद उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। इस मामले में सीएमओ ने एंबुलेंस संचालन के अभिलेख तलब कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोमवार रात अचानक भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्त की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित लारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बेटे दिनेश गुप्त ने बताया कि वह करीब दो घंटे तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इससे पिता की मौत हो गई। समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो पिता की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने खुद जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस से संबंधित अभिलेख तलब किए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने कहा कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed