{"_id":"6ab567bb13c17cd88803f6bc","slug":"instructions-issued-to-stop-the-sale-of-banned-medicines-at-medical-stores-bahraich-news-c-98-1-slko1009-157381-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने के निर्देश
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार देर शाम नारको-को-आर्डिनेशन समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों से नारकोटिक्स ड्रग्स और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी हालत में न होने पाए। उन्होंने कहा कि ऐसी दवाओं का युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।
डीएम ने पुलिस, औषधि प्रशासन, आबकारी, एसएसबी और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखने को कहा। उन्होंने स्कूलों में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, निबंध और वाद-विवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने को कहा।
डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर खासकर सीमा क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल के रास्तों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया। बैठक में होम्योपैथिक दुकानों पर अधिक अल्कोहल वाली टिंचर की बिक्री की भी जांच करने पर जोर दिया गया।