फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inspector asked for bribe of Rs 1 lakh to get name out in molestation case

Bahraich News: छेड़खानी में नाम निकालने को दरोगा ने मांगी एक लाख रिश्वत

Sat, 21 Oct 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Inspector asked for bribe of Rs 1 lakh to get name out in molestation case
आरोपी के रिश्तेदार की दरोगा से बातचीत का ऑडियो वायरलएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश, सीओ करेंगे मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। छेड़खानी के एक मुकदमे में नाम निकालने के लिए दरोगा ने आरोपी के रिश्तेदार से एक रुपये की रिश्वत मांगी। दरोगा व आरोपी के रिश्तेदार की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेकर एसपी ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने सीओ को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने 04 अप्रैल को थाने पर क्षेत्र तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी तफ्तीश तत्कालीन चौकी प्रभारी डुमरियाडीह अब रगड़गंज चौकी प्रभारी गोपाल सिंह को मिली थी। मामला छेड़खानी से जुड़ा होने के कारण आरोपी ने मुकदमे से नाम निकलवाने की पैरवी शुरू कर दी थी। आरोपी के रिश्तेदार ने दरोगा गोपाल सिंह से मिलकर आरोपी का नाम निकालने की बात की। जिस पर दरोगा ने नाम निकालने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। आरोपी के रिश्तेदार और दरोगा के बीच हुई पूरी बातचीत आरोपी के रिश्तेदार ने रिकॉर्ड कर ली और उसे वायरल कर दिया। वायरल ऑडियो को एसपी ने संज्ञान में लेकर मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि सीओ को जांच सौंपी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed